Lok Sabha Election 2024- हिमाचल में चुनाव की घोषणा के बाद 42 हजार नए मतदाता शामिल, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Lok Sabha Election 2024:हिमाचल में मतदाताओं को जागरूक करने के चुनाव आयोग के प्रयास रंग ला रहे हैं। मतदाता सूची से छूटे लोग नाम दर्ज करवाने में आगे आ रहे हैं, जबकि नए मतदाता भी अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं।

4 1 8
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Lok Sabha Election 2024:हिमाचल में मतदाताओं को जागरूक करने के चुनाव आयोग के प्रयास रंग ला रहे हैं। मतदाता सूची से छूटे लोग नाम दर्ज करवाने में आगे आ रहे हैं, जबकि नए मतदाता भी अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं।

loksabha election banner

हिमाचल में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव की घोषणा 16 मार्च के बाद से अब तक 42,000 नए मतदाता सूची में शामिल हो चुके हैं। पहली बार एक अप्रैल में 18 वर्ष पूरे करने वालों को भी मतदान का मौका मिल रहा है। यही कारण है कि पहली बार मतदान करने वालों की संख्या 1,38,918 से बढ़कर 1,60,249 हो गई है।

हिमाचल में मतदाताओं की संख्या56,79,776

18 से 19 वर्ष के आयु के 21,331 नए मतदाता शामिल हुए हैं, जबकि शेष वे मतदाता हैं जिनके नाम मतदाता सूची से कट गए थे या जिनके नाम शामिल नहीं थे। प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 56,79,776 हो गई है। इनमें महिला मतदाता 27.80 लाख से अधिक हैं।

चुनाव ड्यूटी देने वाले मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है, ये 66,221 हो गई है। इनमें सेना और अर्धसैनिक बलों में सेवारत मतदाता हैं।

पहले एक जनवरी को 18 वर्ष पूरे करने वालों के नाम होते थे शामिल

पहले एक जनवरी को जो 18 वर्ष पूरे कर लेता था उसी का नाम मतदाता सूची में शामिल होता था। उसके बाद चाहें चुनाव कभी भी हों बाकी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करवा सकते थे।

पहली बार व्यवस्था की है जिसमें पहली जनवरी, पहली अप्रैल, पहली जुलाई और पहली अक्टूबर यानी साल में चार बार जो 18 वर्ष पूरे करने वाले मतदाता होंगे उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे।

मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जा रहे हैं। चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक करीब 42,000 नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हुए हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए 14 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

-मनीष गर्ग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश।

14 मई तक कर सकते हैं आवेदन, अंतिम प्रकाशन 24 को

लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन 14 मई तक किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 24 मई को होगा। 10 दिन मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने वालों के आवेदन की छंटनी और जांच के लिए रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें-Droupadi Murmu Shimla Visit: हिमाचल के चार दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंची द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल ने किया स्वागत

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

खाना पकाने के बाद बचे हुए तेल का क्या करें? ICMR ने बताई जरूरी बात

<

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now